ग्रामीण क्षेत्रों में 9 मिडी बसों का संचालन

ग्रामीण बस परिवहन सेवा योजना के तहत बुधवार से जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा के लिए 9 नई बसों का संचालन प्रारम्भ किया गया।

 | 

ग्रामीण क्षेत्रों में 9 मिडी बसों का संचालन

ग्रामीण बस परिवहन सेवा योजना के तहत बुधवार से जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा के लिए 9 नई बसों का संचालन प्रारम्भ किया गया।

आज से शुरू मिडी बस सेवा का उद्घाटन भीण्डर से नगरपालिका चेयरमेन देवेन्द्र सिंह शक्तावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उदयपुर आगार के जोनल मैनेजर टी सी गोयल ने बताया कि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मिडी बसों के संचालन के लिए आनन्द ट्रासपोर्ट को ठेका दिया गया है, जिसके चलते कम्पनी द्वारा कई ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन किया जा रहा है। सरकार की ओर संचालक को प्रति किमी पर 9 रूपये 32 पैसे दिये जा रहे हैं।

यात्रियों के बढती संख्या व रूझान को देखते हुए कम्पनी द्वारा बुधवार से 9 नई मिडी बसों का संचालन भी प्रारम्भ किया गया है। बसों का संचालन मावली – कानोड, वल्लभनगर – उदयपुर, उदयपुर – आवरीमाता और उदयपुर – फतहनगर मार्गों पर होगा।

योजना के तहत इन 9 बसों का संचालन पहले 14 मई से होना था, लेकिन तैयारियों के चलते इसे निरस्त कर दिया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News