अफीम तस्करी करते छ: गिरफ्तार
हिरण मगरी पुलिस ने कल देर रात बड़ी कार्यवाही करते हुए एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों पर छापा मारकर अफीम का क्रय-विक्रय करते छ: जनों को गिरफ्तार किया।

हिरण मगरी पुलिस ने कल देर रात बड़ी कार्यवाही करते हुए एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों पर छापा मारकर अफीम का क्रय-विक्रय करते छ: जनों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि कल देर रात 10.30 बजे मुखबिर से सुचना मिली थी कि सेक्टर – 4 स्थित मीनाक्षी होटल में रुके यात्रियों के बिच भारी मात्र में अफीम का सौदा किया जा रहा है।
विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए होटल पर दबिश दी तथा सुचना अनुसार आरोपियों सहित 4 किलो अफीम बरामद की।
शर्मा ने बताया कि कुल 7 आरोपी थे, जिसमें एक फरार हो गया है तथा छ: हिरासत में है। इन आरोपियों के पास से एक राजस्थान और दूसरी गुजरात पासिंग बोलेरो भी जब्त की है।
शर्मा ने पकड़ में आए आरोपियों की पहचान शिवराज सिंह, चन्दन सिंह, मोहनलाल गौड़, मानाराम जाट, देवाराम जाट, महेंद्र सिंह बताई हैं, तथा फरार आरोपी बाड़मेर निवासी बिसनाराम पुत्र चेतनराम है।