दिल्ली में सस्ते फ्लैट खरीदने का मौका ! DDA आवास योजना के जल्द शुरू होंगे आवेदन
Udaipur Times, New Delhi : दिल्ली में सस्ते फ्लैट खरीदने सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। DDA की जनता आवास योजना का ब्रॉशर लॉन्च होने के साथ इसका दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसमें रोहतक रोड पर जखीरा फ्लाईओवर के पास 209 ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी। अंतिम तिथि 7 दिसंबर है।
इन फ्लैटों के लिए कंप्यूटर आधारित ड्रॉ 15 दिसंबर तक निकाला जाएगा। इन फ्लैटों की कीमत 34.86 लाख रुपये से लेकर 35.50 लाख रुपये है। New Delhi
फ्लैट का एरिया 61.48 वर्ग मीटर से लेकर 62.77 वर्ग मीटर तक है। DDA अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत नागरिकों को किफायती फ्लैटों को उपलब्ध कराया जा रहा है। New Delhi आगामी दिनों में ऐसे अन्य आवास योजनाओं को भी शुरू करने की योजना है। इस संबंध में अधिक जानकारी DDA की वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।