रुका नहीं वकीलों का विरोध, आज किया शांति प्रदर्शन

पुलिस द्वारा वकीलों पर बलप्रयोग के बाद से ही पुलिस प्रशासन व वकील अपने – अपने विरोध के तरीकों से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा रहे हैं। हालाँकि पुलिस ने विरोध के बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है, परन्तु वकीलों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा है।

 | 

आज वकीलों ने सरकार से अपनी मांगो को मनवाने के लिए नारेबाजी नहीं बल्कि शान्ति मार्च निकालकर विरोध जताया। सभी वकीलों ने पक्तियां बनाकर तथा मुंह पर मास्क लगाकर कोर्ट से देहलीगेट तक मौन विरोध प्रदर्शन किया।

बार एसोसियेशन के अध्यक्ष भरत जोशी ने बताया कि सभी वकीलों ने आज भी कार्य बहिष्कार जारी रखा तथा बिना बोले ही अपनी आवाज से मुख्यमंत्री को जगाने का प्रयास किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News