हरियाणा में SIR कार्य में लापरवाही के चलते एक दर्जन BLO को निलंबित करने के आदेश, जाने पूरा मामला ?
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के करनाल में जिला उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने कड़ा एक्शन लेते हुए एसआईआर कार्य में लापरवाही के चलते एक दर्जन बीएलओ को निलंबित करने के आदेश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार, करनाल विधानसभा के 9 तथा घरौंडा विधानसभा के 3 बीएलओ पर कार्रवाई की गई है। जैसा की बताया जा रहा है कि काम में लापरवाही के चलते जिला उपायुक्त द्वारा एक्शन लिया गया है।