साइंस कॉलेज में अंगदान एवं देहदान सेमिनार
मारवाड़ी युवा मंच उदयपुर एवं लेक सिटी शाखा के संयुक्त तत्वाधान में अंगदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सेमिनार का आयोजन आज दिनांक 12 अक्टूबर 2019 को उदयपुर शहर के एम.बी.साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय अंगदान एवं देहदान संयोजिका डॉ. काजल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

उदयपुर 12 अक्टूबर 2019, मारवाड़ी युवा मंच उदयपुर एवं लेक सिटी शाखा के संयुक्त तत्वाधान में अंगदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सेमिनार का आयोजन आज दिनांक 12 अक्टूबर 2019 को उदयपुर शहर के एम.बी.साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय अंगदान एवं देहदान संयोजिका डॉ. काजल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के डीन बी.एल. आहूजा एवं विद्यार्थियों ने अंगदान एवं देहदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। लेकसिटी अध्यक्षा श्रीमती राजश्री वर्मा , प्रांतीय सहायक मंत्री श्रीमती जया कुचरु , पूर्व अध्यक्ष पुनीत जैन ने अपने विचार व्यक्त किए।
युवा शाखा अध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि साइंस कॉलेज के हरीश, चिराग चौधरी, भरत, राकेश ने सेमिनार में अपना भरपूर सहयोग दिया।