‘‘एक्शन उदयपुर’’के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन’’
जिला प्रशासन द्वारा संचालित एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के स्टे फीट घटक के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान महादान चेरिटेबल ट्रस्ट के श्री रविन्द्र पाल सिंह ’’कप्पू’’ द
के एण्ड आर टेलर 46, बापूबाजार उदयपुर पर रक्तदान शिविर हेतु एक्शन उदयपुर के स्टे फिट घटक में प्रस्तावित किया गया, जिसे कार्यक्रम के प्रभारी द्वारा अनुमोदित किया गया।
कार्यक्रम के प्रभारी सुधीर दवे द्वारा अवगत कराया गया कि एक्शन उदयपुर के मोबाईल एप्प के माध्यम से स्टे फिट घटक के अन्तर्गत किसी भी संस्था/व्यक्ति द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जा सकते हैं, जिनका अनुमोदन होने पर एप्प से जुडे समस्त व्यक्तियों को नोटिफिकेशन के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हो जाती है तथा ईच्छुक व्यक्ति इस कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं अथवा भाग ले सकते हैं।