उद्यमियों एवं व्यवसायियों की टैक्स इनपुट मिसमैच सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन
वाणिज्य कर से सम्बन्धित उद्यमियों एवं व्यावसायियों की समस्याओं के निराकरण हेतु वाणिज्य कर विभाग द्वारा उदयपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के साझे में समस्या निराकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यूसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हंसराज चैधरी ने बताया कि माल बेचने वाले क्रेता द्वारा टैक्स जमा कराने में की गई […]

वाणिज्य कर से सम्बन्धित उद्यमियों एवं व्यावसायियों की समस्याओं के निराकरण हेतु वाणिज्य कर विभाग द्वारा उदयपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के साझे में समस्या निराकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यूसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हंसराज चैधरी ने बताया कि माल बेचने वाले क्रेता द्वारा टैक्स जमा कराने में की गई गलती का खामियाजा खरीददार को नहीं भुगतना पड़े एवं उसे खरीदे गये माल पर चुकाये गये टैक्स का इनपुट क्रेडिट प्राप्त हो सके, इस उद्देश्य से यूसीसीआई एवं वाणिज्य कर विभाग द्वारा इस समस्या निराकरण शिविर का आयोजन वाणिज्य कर विभाग में किया जा रहा है। श्री चैधरी ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों की तत्परता से कार्यवाही करने के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में छोटे एवं व्यवसायियों की मिसमैच सम्बन्धी समस्या का निराकरण संभव हो सका है। श्री चैधरी ने जानकारी दी कि अब तक 1 करोड़ रूपयों से अधिक तक की मिसमैच सम्बन्धी समस्याओं का निपटारा किया गया। श्री चैधरी ने जानकारी दी कि दिनांक 31 अगस्त तक चलने वाले इस कैम्प में उद्यमी एवं व्यवसायी भाग लेकर अपनी मिसमैच सम्बन्धी समस्या का हल प्राप्त कर सकते है। श्री चैधरी ने शिविर के आयोजन हेतु वाणिज्य कर विभाग की उपायुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी एवं सहायक आयुक्त श्री मोहम्मद अंसारी एवं उनकी टीम का आभार ज्ञापित किया।
श्री चैधरी ने बताया कि यूसीसीआई द्वारा मिसमैच सम्बन्धी समस्या के निराकरण हेतु व्यवसायियों को आॅन लाईन फोरम ए खोलने, अपने बिल स्वयं चढ़ाने तथा संशोधन करने की सुविधा प्रदान किये जाने वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त श्री आलोक गुप्ता को एक प्रतिवेदन प्रेषित किया है। श्री चैधरी ने बताया कि व्यवसायियों को फोरम 8 ए को खोलने एवं संशोधन करने की सुविधा प्राप्त होने पर मिसमैच सम्बन्धी समस्या का बड़े स्तर पर समाधान संभव हो सकेगा।
