निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
आज हिन्दुस्तान जिंक जावरमाइन्स एवं पेसीफीक डेन्टल कॉलेज उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय केन्द्रीय चिकित्सालय में एक निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
आज हिन्दुस्तान जिंक जावरमाइन्स एवं पेसीफीक डेन्टल कॉलेज उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय केन्द्रीय चिकित्सालय में एक निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन के. के. दवे, संस्थापन प्रमुख एवं शरद मिश्रा, महा प्रबन्धक मानव संसाधन के दिशा निर्देशन में ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कार्यक्रम में किया गया।
इस अवसर पर डॉ चन्द्र शेखर मिश्रा, उप चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित थे। शिविर में आसपास के अंगीकृत गॉवों के 44 दन्त रोगियों ने निःशुल्क उपचार लिया, 21 दन्त रोगियों ने अपने दॉतों की सफाई करवाई एवं खराब दॉतों को निकलवाया एवं 8 दन्त रोगियों ने दॉतों में मसाला भरवाया।
निःशुल्क दन्त चिकित्सा सम्बन्धित कार्य पेसीफीक कॉलेज से प्रशिक्षत डॉक्टरों की टीम ने डॉ. सुदेश दशोरा, पेसीफीक कॉलेज एवं अशोक कुमार सोनी, ग्रामीण विकास अधिकारी ने अपना सहयोग किया। शिविर में 73 दन्त रोगियों ने अपने दॉतों का निःशुल्क इलाज का लाभ लिया।