निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान व ए.एस.जी. नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
| Nov 15, 2014, 19:05 IST

ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान व ए.एस.जी. नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थी, स्टाफ व वरिष्ठजनों के भाग लिया।
शिविर में ए.एस.जी. नेत्र चिकित्सालय के डॉ. मोम्मदर शेख द्वारा नेत्रों की जाँच आधुनिक मशीनों द्वारा की गई तथा उपचार हेतु आवश्यक सलाह प्रदान की।
इस अवसर पर ए.एस.जी. नेत्र चिकित्सालय के असिस्टेंट श्री रोहित सेठ, श्री मनोज बोरीवाल, श्री शुभम् नागदा ने अपनी सेवाएं दी।
