निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन
उदयपुर 16 मई 2019, गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर, के सिटी सेंटर द्वारा आयोजित ‘निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर’ गीतांजली सिटी सेंटर, भट्ट जी की बाड़ी स्थित दिनांक 17 व 18 मई को सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर समन्वयक आलोक शर्मा ने बताया कि शिविर में इंटरवेंशनल कार्डियोलोजिस्ट डाॅ कपिल भार्गव निःशुल्क परामर्श देंगे। साथ ही ईसीजी, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांचें निःशुल्क की जाएंगी। साथ ही हार्ट चेक-अप जिसमें ईको, टीएमटी, ईसीजी, किडनी प्रोफाइल (क्रिएटिनिन, यूरिया, सीरम कैल्शियम एवं सीरम फास्फोरस), मधुमेह का मूल्यांकन (खाली पेट ब्लड शुगर एवं पोस्ट प्रैंडिअल ब्लड शुगर), लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रोल, ट्राइग्लिसराइड्स, एलडीएल, बीएलडीएल एवं एचडीएल कोलेस्ट्रोल) एवं सामान्य जांचें (सीबीसी एवं इएसआर) रियायती दरों पर पंजीकृत रोगियों को गीतांजली हाॅस्पिटल आने पर प्रदान की जाएगी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur