निःशुल्क बहुपयोगी चिकित्सा शिविर का आयोजन

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर तथा जेके टायर, कांकरोली के संयुक्त तत्वाधान में विशाल निःशुल्क बहुपयोगी चिकित्सा शिविर जेके ग्राम हाॅस्पिटल एवं मनोरंजन केन्द्र, कांकरोली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित हुआ।

 | 

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ डैनी, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डाॅ विनोद मेहता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ अनुपमा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ नूतन बेदी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ शौरीन एवं फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डाॅ अंकुश ने निःशुल्क परामर्श दिया।

Click here to Download the UT App

साथ ही शिविर में आए रोगियों की ईसीजी एवं शुगर की जांच निःशुल्क की गई। एवं शिविर में आए नेत्र रोग के मरीज़ों की आँखों के सभी प्रकार के आॅपरेशन एवं उपयुक्त पाए गए रोगियों को निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण जैसी सुविधाएं गीतांजली हाॅस्पिटल आने पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News