गिट्स एनपीटीईएल फेलिसिटेशन प्रोग्राम का आयोजन

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर में ‘‘गिट्स एनपीटीईएल फेलिसिटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने इस अवसर पर सभी छात्रों की एनपीटीईएल परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की सराहना की तथा उत्कृष्ट प्रमाण पत्र पाने वाले छात्रों एवं अध्यापकों को नकद प्रोत्साहन

 | 

गिट्स एनपीटीईएल फेलिसिटेशन प्रोग्राम का आयोजनगीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर में ‘‘गिट्स एनपीटीईएल फेलिसिटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने इस अवसर पर सभी छात्रों की एनपीटीईएल परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की सराहना की तथा उत्कृष्ट प्रमाण पत्र पाने वाले छात्रों एवं अध्यापकों को नकद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

राजीव माथुर ने बताया कि गिट्स एनपीटीईएल का एक्टिव लोकल चेप्टर हैं। इस चेप्टर के अन्तर्गत गिट्स के छात्र आईआईटी / आईआईएससी बैंगलुरु के अध्यापकों द्वारा व्याख्यान सुन सकते हैं।

डाॅ. विशाल जैन – प्रभारी गिट्स एनपीटीईएल, ने बताया कि विगत परीक्षा में कम्प्यूटर साइंस के छात्र रिद्म भिवानी ने 88% हासिल कर पूरे देश में टाॅप 5 छात्रों में स्थान ग्रहण किया। कार्यक्रम में डायरेक्टर एमबीए डाॅ पी के जैन तथा वित्त नियंत्रक बी एल जांगिड़ ने छात्रों को प्रोत्साहन वर्धन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News