महिला दिवस पर भित्ति पत्रिका प्रतियोगिता का आयेाजन

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय की ओर से महिला दिवस सप्ताह के तहत सोमवार को भित्ति पत्रिका प्रतियोगिाता का आयोजन एवं महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव

 | 

महिला दिवस पर भित्ति पत्रिका प्रतियोगिता का आयेाजन

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय की ओर से महिला दिवस सप्ताह के तहत सोमवार को भित्ति पत्रिका प्रतियोगिाता का आयोजन एवं महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।

प्रभारी डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता अधिष्ठाता अरूण पानेरी ने कहा कि महिलाओं को शारीरिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा, बाल विवाह, बालिका यौन उत्पीडन से जुडे़ कानुन और उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होने बताया कि किस तरह जागरूक होकर रूढियों से बाहर आकर संविधान प्रदत्त कानून का उपयोग कर अपनी सुरक्षा कर सकती है। उन्होने कहा कि समय बदल रहा है और समय के साथ चलकर कानुन की जानकारी कर महिलाएं अपनी सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News