अंगदान एवं देहदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन

संगोष्ठी में डॉ. काजल वर्मा द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों को अंगदान एवं देहदान करने के लिए संकल्पबद्ध होने के लिए प्रतिबंध किया गया। 
 | 
अंगदान एवं देहदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन
मारवाड़ी युवा मंच उदयपुर एवं लेक सिटी शाखा के संयुक्त तत्वाधान में मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित गोलछा एसोसिएट्स में अंगदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

उदयपुर 21 नवंबर 2019 । मारवाड़ी युवा मंच उदयपुर एवं लेक सिटी शाखा के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 21 नवंबर 2019 को मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित गोलछा एसोसिएट्स में अंगदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

संगोष्ठी में डॉ. काजल वर्मा द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों को अंगदान एवं देहदान करने के लिए संकल्पबद्ध होने के लिए प्रतिबंध किया गया। 

लेकसिटी अध्यक्षा श्रीमती राजश्री वर्मा, प्रांतीय सहायक मंत्री श्रीमती जया कुचरू ने बताया कि गोलछा एसोसिएट के विश्वाराय, यशवंत पालीवाल, बच्चा प्रसाद एवं डांगी जी के सहयोग से उपस्थित सभी कर्मचारियों केे मन में व्याप्त भ्रांतियों एवं समस्याओं का निराकरण किया। 

उदयपुर शाखा अध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि प्रतिदिन इस प्रकार की संगोष्ठी का आयोजन शहर के विभिन्न संस्थानों में किया जा रहा है जो दिनांक 27 नवंबर तक अनवरत जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News