आयोजन की तैयारियां जोरों पर

जैन,अग्रवाल,माहेश्वरी एंव खण्डेलवाल समाज को मिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर बनाये गये अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की उदयपुर जिला इकाई के आगामी 10 मार्च को आयोजित होने वाले भव्य शपथग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर की जा रही है।

 | 

नव मनोनीत अध्यक्ष अनिल नाहर ने बताया कि आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित की गई आमंत्रण-निमंत्रण समिति के तहत वैश्य समाज के युवा प्रकोष्ठ द्वारा चारों समाज के हर धड़े को आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न धड़े के अध्यक्ष-मंत्री सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News