अरावली में मटेरियल मेनेजमेन्ट पर सेमिनार का आयोजन
अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर में मटेरियल मेनेजमेन्ट विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के मुख्य वक्ता एम.एन.आई.टी., जयपुर के मटेलेर्जिकल विभाग के प्रोफेसर डॉ. सी. पी. शर्मा थे।

संस्था के निदेशक अशोक जैन ने सर्वप्रथम डॉ. शर्मा का स्वागत किया व कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने इस सेमिनार में विद्यार्थियों को मटेरियल मेनेजमेन्ट से सम्बन्धित सभी पहलुओं को पॉवर प्वाईंन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से बताया।
डॉ. शर्मा ने ईंजीनियरिंग मटेरियल के प्रमुख वर्गों जैसे पॉलीमर, सीरेमिक, फाईबर व अन्य को उनके लक्षणों के आधार पर समझाया तथा इनकी सर्विस कन्डीशन्स से अवगत कराया।
इस सेशन के बाद में तकनीकी वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। अन्त में संस्था के निदेशक हेमन्त धाभाई ने संस्था की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।