सेमिनार प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग की स्नात्तकोत्तर परिषद प्रभारी डॉ अनामिका सिंघवी ने बताया की विभाग की स्नात्तकोत्तर उत्तरार्ध की छात्राओं के लिए गुरुवार को "जैव-तकनिकी, आणविक जैविकी और पादप ऊतक संवर्धन" विषय पर सेमिनार प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता रखी गयी.

 | 

सेमिनार प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग की स्नात्तकोत्तर परिषद प्रभारी डॉ अनामिका सिंघवी ने बताया की विभाग की स्नात्तकोत्तर उत्तरार्ध की छात्राओं के लिए गुरुवार को “जैव-तकनिकी, आणविक जैविकी और पादप ऊतक संवर्धन” विषय पर सेमिनार प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता रखी गयी.

इसमें छात्राओं ने बायोटेक्नोलॉजी और पादप ऊतक संवर्धन से सम्बंधित विभिन्न विषयों जैसे सोमेटिक एम्ब्र्योजनेसिस, प्रोटोप्लास्ट आइसोलेशन, सी-डी. ऍन.ऍ. लाइब्रेरी, सिंगल सेल कल्चर, वेक्टर्स, पादप रोग विज्ञान में ऊतक संवर्धन तकनीक के प्रयोग इत्यादि विभिन्न विषयों पर पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किये. निर्णायक गण डॉ. किरण टाक, डॉ वर्तिका जैन और डॉ. छवि गुप्ता थे.

छात्राओं ने अपने विषयों से सम्बंधित विभिन्न प्रश्नो के उत्तर भी दिए. प्रतियोगिता के अंत में वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सविता चाहर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता छात्राओं का नाम उद्घोषित किया. प्रतियोगिता में प्रथम निर्मला शर्मा, द्वितीय पूजा सुथार और तृतीय निर्मला श्रीमाली रहे.

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News