खुली अदालत सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका की अध्यक्षता में अजमेर मंडल द्वारा उदयपुर के सामुदायिक भवन में खुली अदालत का आयोजन किया गया
 | 
कार्यक्रम के अंत में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें रेल कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। इन कार्यक्रमों में उदयपुर के लगभग 200 रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

उदयपुर 18 जनवरी 2020 । मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका की अध्यक्षता में अजमेर मंडल द्वारा उदयपुर के सामुदायिक भवन में खुली अदालत का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की चिकित्सा जांच हेतु कैम्प, UMID मेडिकल कार्ड हेतु आवेदन, संरक्षा गोष्ठी एवं संरक्षा प्रश्नोत्तरी  के साथ ही प्रधान मंत्री बीमा योजना के लाभ के लिए बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

खुली अदालत के दौरान 39 कर्मचारियों  की शिकायतों को मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा गम्भीरता से सुनते हुए मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का भी निपटान किया गया। कर्मचारियों को विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। 

कार्यक्रम के अंत में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें रेल कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। इन कार्यक्रमों में उदयपुर के लगभग 200 रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका के अतिरिक्त  वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आर.एस. परिहार, सहित मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News