स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर के ब्लड बैंक में रक्तदा

उदयपुर 14 जून 2019, विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर के साथ ‘‘न्यूक्लिक एसिड एम्प्लिफिकेशन टेक्नोलोजी ( NAT ) टेस्ट’’ की पूर्ण स्वचालित मशीन का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक गीतांजली ग्रुप अंकित अग्रवाल एवं डीन गीतांजली मेडिकल काॅलेज डाॅ एफएस मेहता ने किया।
इस अवसर पर रोश कम्पनी के रीजनल मैनेजर डाॅ अरुप रतन दास गुप्ता ने NAT टेस्टिंग के फायदे एवं बेहतर सुरक्षित रक्त के योगदान में सहयोग पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 24 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त पोस्टर व बैनर लगा हाॅस्पिटल में आए लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरुक किया। फाइनेंस कंट्रोलर रोशन जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
