गिट्स में विद्याभवन पोलीटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न तकनीकी ज्ञान पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। गिट्स के डायरेक्टर प्रो. डॉ. की. न. शेठ ने बताया कि समाज में ज्ञान बांटते चलो के आधार पर किसी भी स्कूल व डिप्लोमा के विद्यार्थियो के लिए पूर्णतया नियुक्त की जाती हैं।

 | 

डीन एकेडमिक डॉ. बापना के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक ब्रान्च के सहायक व्याख्यता सौरभ पोरवाल सर्किट डिजाईन व उनके अनुप्रयोग, कम्प्यूटर र्साइंस ब्रान्च के हेड डॉ. रघुवीर ने इन्टरनेट ऑफ थिंग्स व नये-नये ऐप के बारे में, इलेक्ट्रिकल ब्रान्च के सहायक व्याख्यता रामेश्वर सिंह देवड़ा ने इलेक्ट्रीकल मशीन की तकनीक, के बारे में अपने अपने विषय आधारित ज्ञान को विद्यार्थियों के साथ साझा किया।

कार्यशाला के संयोजक मोहित माथुर ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नई-नई तकनीकी को विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान को समाज व देश के लिए उपयोग में लाना था। तथा नई-नई तकनीकी से जीवन को कैसे सरल बनाया जाय इस पर चर्चा की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News