गिट्स में ओरिएंटेशन 2017 का आयोजन

गीतांजली इन्टिट्यूट ऑफ टेक्नीकल डबोक, उदयपुर में ओरिएंटेशन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके उनके माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया।<

 | 
गिट्स में ओरिएंटेशन 2017 का आयोजन

गीतांजली इन्टिट्यूट ऑफ टेक्नीकल डबोक, उदयपुर में ओरिएंटेशन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके उनके माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया।

गिट्स निदेशक डॉ. विकास मिश्रा ने आने वाले नवीन विद्यार्थियों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि संस्थान विगत 15 वर्षो से तकनीकि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। तथा देश के निर्माण में अपनी महत्वर्पूण भूमिका निभा रहा हैं और आगे भी निभाता रहेगा। और साथ में यह भी कहा कि गिट्स तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी केम्पस है जहां विद्यार्थियों के सपने को साकार करने के लिए गिट्स का हर सदस्य हमेशा तत्पर रहता हैं।

एम.बी.ए. निदेशक डॉ. पी. के. जैन. ने विद्यार्थियों को अपना केरियर कैसे संवारा जाये इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भविष्य निर्माण की जितनी जिम्मेदारी संस्थान की है उससे कही अधिक अभिभावक की भी हैं। इस ओरियेंटेशन में ऑटोमोबाईल, सिविल, कम्प्यूटर साईंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन , इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल एवं एम.बी.ए., एम.सी.ए. व एम.टेक. के विभिन्न छात्रों ने भाग लिया। संस्थान के वित्त नियंत्रक बाबुलाल जांगिड़ ने नये प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों के मुख पर कॉलेज के पहले दिन की ख़ुशी देखते ही बनती थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News