गिट्स में ओरियन्टेशन 2018 का आयोजन

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर के शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ओरियन्टेशन 2018 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।

 | 
गिट्स में ओरियन्टेशन 2018 का आयोजन

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर के शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ओरियन्टेशन 2018 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने आने वाले नवीन विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान विगत 16 वर्षों से तकनीकी शिक्षा व प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते हुए देश व समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं और आगे भी निभाता रहेगा। उन्होंने नवीन विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए समय प्रबंधन के महत्व की विस्तार से चर्चा की।

एमबीए निदेशक डाॅ पीके जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि भविष्य निर्माण की जितनी जिम्मेदारी संस्थान की है उससे कही अधिक जिम्मेदारी छात्र व अभिभावक की भी हैं।

Click here to Download the UT App

डीन एकेडमिक प्रो राजीव माथुर ने आने वाले नवीन विद्यार्थियों को काॅलेज की विधियों व नियम कानून के बारे में अवगत कराया। इस ओरियेंटेशन में आॅटोमोबाइल, सिविल, कम्प्यूटर साईंस, इलेक्ट्राॅनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं एमबीए, एमसीए व एमटेक के विभिन्न छात्रों ने भाग लिया। संस्थान के वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड ने नये प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अंजली धाबाई ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News