गीतांजली में अभिमुखता कार्यक्रम
गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल में सोमवार 10 सितम्बर को एमबीबीएस 2018 सत्र के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अभिमुखता एवं स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अलावा उनके माता-पिता भी मौजूद थे।

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल में सोमवार 10 सितम्बर को एमबीबीएस 2018 सत्र के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अभिमुखता एवं स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अलावा उनके माता-पिता भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के चेयरमेन जेपी अग्रवाल एवं विशिष्ठ अतिथि गीतांजली यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डाॅ आरके नाहर, कार्यकारी निदेशक अंकित अग्रवाल, मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ एफएस मेहता, रजिस्ट्रार भुपेंद्र मांडलिया, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ नरेंद्र मोगरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ किशोर पुजारी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रजवल्लन एवं मेडिकल छात्र मानव द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। तत्पश्चात् एनोटोमी प्रोफेसर डाॅ हीना शर्मा ने एमबीबीएस के पाठ्यक्रम, अवधि एवं प्रशिक्षण पर व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के चेयरमेन जेपी अग्रवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि काॅलेज का आनंद लेने के लिए काॅलेज में उपस्थित होना जरुरी है।
कार्यक्रम में एंटी-रेगिंग कमेटी के सदस्य मनोचिकित्सक डाॅ डीएम माथुर ने एंटी-रेगिंग के नियमों एवं विनियमों के प्रति जागरुक किया। डाॅ एफएस मेहता ने विद्यार्थियों को डाॅक्टर बनने के साथ एक अच्छा मनुष्य बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थिति एवं नियमितता पर जोर दिया और कहा कि रेगिंग करने वालों पर कोई दया नहीं बरती जाएगी। कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए आदित्य व ग्रुप द्वारा मधुरमयी संगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ उपासना भुम्भला ने की व समापन राष्ट्रीय गीत से हुआ।