गीतांजली में ओरिएंटेशन कार्यक्रम
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल , उदयपुर में शनिवार 5 नवंबर 2016 को एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के चेयरमेन जेपी अग्रवाल एवं विशिष्ठ अतिथि गीतांजली यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ आरके नाहर, कार्यकारी निदेशक अंकित अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एफ एस मेहता, रजिस्ट्रार भुपेंद्र मांडलिया आदि उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मेडिकल की मधुरिमा भाटी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ । तत्पश्चात कॉलेज की एकेडमिक ऑफिसर डॉ मंजिंदर कौर ने एमबीबीएस के पाठ्यक्रम एवं अवधि पर व्याख्यान दिया । मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के चेयरमेन जेपी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को समय की महत्ता एवं उसके बेेहतर उपयोग के बारे में बताया । कार्यक्रम में एंटी-रेगिंग कमेटी के सदस्य मनोचिकित्सक डॉ डी एम माथुर ने विद्यार्थियों को एंटी-रेगिंग के प्रति जागरुक किया । डॉ एफएस मेहता ने विद्यार्थियों को डॉक्टर बनने के साथ एक अच्छा मनुष्य बनने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का संयोजन डॉ मेघना भौमिक ने की।