उड़ीसा हेण्डलूम व हेण्डीक्राफ्ट प्रदर्शनी

उड़ीसा स्टेट कॉपरेटिव हेण्डीक्राफ्ट लि. की नई दिल्ली शाखा द्वारा डवलपमेन्ट कमिश्नर हेण्डीक्राफ्ट, भारत सरकार के सहयोग से 7 दिसम्बर से उदयपुर में यु.आई.टी पुलिया के पास लेक-वे स्टेट में 11 दिवसीय उड़ीसा हेण्डीक्राफ्ट एण्ड हेण्डलुम फेयर उत्कलिका-2012 का शुभारम्भ होगा ।

 | 

इसका उदघाटन पश्चिम क्षैत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र दशोरा करेगे। प्रदर्शनी में हेण्डलूम उत्पाद में सिल्क, कॉटन, टेजर साड़ियां, दुपट्टे व ड्रेस मटेरियल विभिन्न आकर्षक रंगों में बिक्री हेतु उपलब्ध है, जिस पर 20 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। जबकि हेण्डीक्राफ्ट उत्पादों में पत्थर खुदाई आर्टिकल, सिल्वर फिलिग्री, धोकरा, पेचवर्क, गोल्डन ग्रास, पीतल, इत्यादि के बने कई आकर्षक आईटम पर 10 प्रतिशत की छूट है। मैनेजर बी.के. साहू ने बताया कि प्रदर्शनी में पत्थर से निर्मित भगवान बुद्ध, गणेश, सरस्वती, कृष्ण, शिव-पार्वती, नटराज आदि की मुर्तियां बिक्री हेतु उपलब्ध है। साथ ही चांदी के आर्कषक डिजाईनों में नेकलेस, बैंगल, कान के टॉप्स, मोतियों की माला, पेच वर्क, ट्राईबल ज्वैलरी, ग्रास मटेरीयल भी प्रदर्शनी में उपलब्ध है। प्रदर्शनी 17 दिसम्बर तक चलेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News