अनाथ बच्चो ने मटकी फोड़ कर मनाया जन्माष्टमी

जन्माष्टमी को लेकर जहाँ शहर के कृष्ण मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम हुए वहीं नीम फाउंडेश

 | 

अनाथ बच्चो ने मटकी फोड़ कर मनाया जन्माष्टमी

उदयपुर 24 अगस्त 2019। जन्माष्टमी को लेकर जहाँ शहर के कृष्ण मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम हुए वहीं नीम फाउंडेशन उदयपुर की ओर से डबोक स्थित अखिल भारतीय अभियान सेवा छात्रालय में अनाथ बच्चों के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।

फाउंडेशन की फाउंडर रोशनी बारोट ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर बच्चे भी खासे खुश नजर आए। छात्रालय में ही बच्चों के लिए मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा गया। मटकी फोड़ से पहले बच्चे पहले गानों पर खूब थिरके और उसके बाद मटकी फोड़ के लिए जोर आजमाइश की और अंत में छात्रालय के बच्चों द्वारा मटकी फोड़कर इस जन्माष्टमी के पर्व को खुशी के साथ मनाया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News