अनाथ बच्चो एवं वृद्धजनों ने जज साहब के साथ की फतेहसागर में नौका विहार

जल बचाओ पर्यावरण बचाओ के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के तत्वाधान में एम् एम् ट्रेवल एजेंसी और मेवाड़ बोटिंग के सहयोग से फतेहसागर मैं एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आसरा विकास संस्थान, बाल संप्रेषण गृह के करीब 50 अनाथ बच्चों एवं तारा संस्थान में निवासरत 25 बेसहारा वृद्ध जनों को करीब एक घंटे तक फतेह सागर में बोटिंग करवाई ।

 | 

अनाथ बच्चो एवं वृद्धजनों ने जज साहब के साथ की फतेहसागर में नौका विहार

उदयपुर 6 सितंबर 2019, जल बचाओ पर्यावरण बचाओ के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के तत्वाधान में एम् एम् ट्रेवल एजेंसी और मेवाड़ बोटिंग के सहयोग से फतेहसागर मैं एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आसरा विकास संस्थान, बाल संप्रेषण गृह के करीब 50 अनाथ बच्चों एवं तारा संस्थान में निवासरत 25 बेसहारा वृद्ध जनों को करीब एक घंटे तक फतेह सागर में बोटिंग करवाई ।

जिला एवं सेशन न्यायधीश रविंद्र कुमार माहेश्वरी ने छह नावों को सफ़ेद झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। नाव में सवार अनाथ बच्चो के लिए यह पल कुछ खास था। यह वोह बच्चे है जिन्हे कभी फतेहसागर झील का दर्शन नहीं किया।वही वृद्धाश्रम के बुज़र्ग भी उत्साहित दिखे।

जिला एवं सेशन न्यायधीश रविंद्र कुमार माहेश्वरी ने बताया की अनाथ बच्चे और बेसहारा बुज़ुर्गो के ज़रिए पर्यावरण बचाओ सन्देश के साथ उन्हें झील दर्शन करवाने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

श्रीमती रिद्धिमा शर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश ने बताया कि एम् एम् ट्रेवल एजेंसी एवं मेवाड़ बोटिंग के सहयोग से आसरा विकास संस्थान, बाल संप्रेषण गृह के अनाथ बच्चों, एवं तारा संस्थान में निवासरत बेसहारा वृद्ध जनों को करीब एक घंटे तक फतेह सागर में बोटिंग करवाई । इस अवसर पर बच्चो और बुजृगो के साथ न्यायिक अधिकारी गण ने भी नौका विहार का भरपूर आनंद उठाया।

अनाथ बच्चो एवं वृद्धजनों ने जज साहब के साथ की फतेहसागर में नौका विहार

नौका विहार के दौरान बच्चो और बुज़ुर्गो को नाश्ता पानी की व्वयस्था भी की गई। वही एम् एम् ट्रेवल्स और मेवाड़ बोटिंग्स के मालिकों ने इन पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News