उदयपुर का ओशिन इंडियन आइडल जूनियर टॉप 80 में

बच्चो को सुरों का सरताज बनाने की तर्ज पर चल रहे इंडियन आइडल जूनियर में उदयपुर का 12 वर्षीय बालक का चयन हुआ हैं। इस ऑडिशन में पुरे राजस्थान से 4 बच्चे चुने गए हैं, जिसमे उदयपुर का एक मात्र बच्चा चुन गया है।

 | 

भटियानी चोहट्टा में रहने वाला ओसीन शर्मा पुत्र राजेश शर्मा ने इंडियन आइडल जूनियर के टॉप 80 में अपनी जगह बनाई है। 8वी कक्षा में पढने वाले ओशिन ने तीन साल से इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहा है।

ओसीन ने बताया कि उसका पहला ऑडिशन दिल्ली में हुआ, उसके के बाद दूसरा नोएडा में हुआ जिसमें ओसीन ने नुसरत फतह अली खान के गाने “मेरी जिन्दगी तेरा प्यार” के तराने से अपनी जगह बना ली। ओसीन का मेगा ओड़ीसन 6 मई को मुम्बई में होने वाला है।

मेगा ऑडिशन के लिए ओशिन अपने गुरु अनिल शर्मा के साथ हमेशा 2 घंटे रियाज कर रहा है। ओसीन ने यह भी बताया कि मेगा ऑडिशन पार करने पर वह टॉप 10 में आ जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News