उदयपुर में ओसवाल समाज चुनाव को लेकर उठी SIR की मांग
उदयपुर 2 जनवरी 2026। शहर में आगामी 11 जनवरी को होने जा रहे ओसवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर असंतोष सामने आया है। शुक्रवार को ओसवाल समाज के लोगों ने ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समाज में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।
समाज के लोगों का आरोप है कि वर्तमान अध्यक्ष प्रकाश कोठारी द्वारा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि चुनाव से पहले समाज की वोटिंग लिस्ट की सही तरीके से SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की जाए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी हो सके।
समाजजनों का कहना है कि यदि मतदाता सूची की जांच नहीं हुई तो बाहरी लोग भी समाज के चुनाव में वोट डाल सकते हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे। ओसवाल समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि मतदाता सूची का सत्यापन कराकर जल्द से जल्द निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जाएं।
