संजीवनी बाल छात्रावास में कपड़े सहित अन्य सामग्री वितरित

सामाजिक सरोकारों के तहत मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के उदयपुर ऑफिस की ओर से रविवार को सेक्टर 6 स्थित संजीवनी बाल छात्रावास में बच्चों को कपड़े, फल-फ्रूट, बिस्किट, स्टेशनरी और खिलौने वितरित किये गए। ऑफिस हेड संदीप चपलोत ने बताया कि ऑफिस मैनेजर्स के अलावा स्टाफ और एडवाइजर्स के सहयोग से यह आयोजन किया गया। चपलोत ने बताया कि जल्द ही अंध विद्यालय, मूक बधिर विद्यालय और आशाधाम जैसे संस्थाओं में भी ऐसे आयोजन किये जायेंगे।

 | 
संजीवनी बाल छात्रावास में कपड़े सहित अन्य सामग्री वितरित

सामाजिक सरोकारों के तहत मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के उदयपुर ऑफिस की ओर से रविवार को सेक्टर 6 स्थित संजीवनी बाल छात्रावास में बच्चों को कपड़े, फल-फ्रूट, बिस्किट, स्टेशनरी और खिलौने वितरित किये गए।

ऑफिस हेड संदीप चपलोत ने बताया कि ऑफिस मैनेजर्स के अलावा स्टाफ और एडवाइजर्स के सहयोग से यह आयोजन किया गया। छात्रावास में अचानक मिली सामग्री देखकर उपस्थित बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कुराहट देखकर सभी का हौसला और अधिक मजबूत हुआ।

चपलोत ने बताया कि जल्द ही अंध विद्यालय, मूक बधिर विद्यालय और आशाधाम जैसे संस्थाओं में भी ऐसे आयोजन किये जायेंगे। इस अवसर पर एपीएम मनीष सिंघवी, दीप्ति चौहान, ट्रेनर विनीता नराणीया एसोसिएट पार्टनर संजय विजय, धीरज जोशी, दीपक पुरोहित, विकास बैरवा, मयंक व्यास, रवींद्र चित्तोड़ा, रेणु चौहान, प्रेरणा राव, जय जोगावत, स्टाफ जयेश सोनी, बालमुकुंद, अभिषेक, एडवाइजर आरती गोठवाल, शालिनी भटनागर, सुधा अग्रवाल सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News