पानी की खपत कम करने व गंदगी विसर्जन को रोकने से ही बचेगा हमारा जीवन

पानी की खपत कम करने व गंदगी विसर्जन को रोकने से ही बचेगा हमारा जीवन

उदयपुर 8 अप्रैल 2019, झीलों में घटते जल व बढ़ते प्रदूषण स्तर से मछलियाँ, साँप व अन्य जलीय जीव मर रहे हैं। यही स्थिति निरंतर रही तो इंसानों का जीवन खतरे में पड़ जायेगा। यह चिंता रविवार को आयोजित झील श्रमदान संवाद में व्यक्त की गई। कार्यक्रम का आयोजन झील मित्र संस्थान, झील संरक्षण समिति तथा गांधी मानव कल्याण समिति ने किया।

संवाद में डॉ अनिल मेहता ने कहा कि मानवीय कारणों से हर दिन झील में प्रदूषक तत्वों का अनुपात बढ़ रहा है। इनमे विषैले तत्वों से लेकर जान लेवा जीवाणु सम्मिलित है। पानी की खपत कम करने व प्रदूषकों के विसर्जन को रोकने से ही हमारा जीवन बचेगा। तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि कई स्थानों से मल मूत्र युक्त घरों का गंदा सीवरेज झीलों में जा रहा है। जल स्तर घटने से ज्ञात हो रहा है कि कई जगह से गंदे पानी का प्रवाह झीलों में होता है। बरसात से पूर्व इसमे सुधार करना जरूरी है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

नंद किशोर शर्मा ने कहा कि झीलों में भारी मात्रा में प्लास्टिक पॉलीथिन कचरा पड़ा है। यह कचरा झील पानी को जहरीला बनाता है। जिससे जलीय जीव व इंसान गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो सकते है। दिगंबर सिंह तथा द्रुपद सिंह ने कहा कि किनारो पर भारी मात्रा में जमा मलबे को हटाया जाना चाहिए। इसके लिए एक बड़े अभियान की जरूरत है।

कुशल रावल तथा कृष्णा कोष्ठी ने कहा कि जंहा एक और नागरिकों को झील स्वच्छता के लिए आगे आना होगा , वंही प्रशासन को कचरा फैलाने वालों के प्रति सख्त होना पड़ेगा। इस अवसर पर नई पुलिया के नीचे से भारी मात्रा में कचरे, बदबूदार गंदगी व मृत जलीय जीवों को हटाया गया। श्रमदान में हिमऋषि, पूर्वा, रामलाल गहलोत, कृष्णन, द्रुपद सिंह, दिगम्बर सिंह, कुशल रावल, कृष्णा कोष्ठी, तेजशंकर पालीवाल, नंदकिशोर शर्मा, डॉ अनिल मेहता ने भाग लिया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal