ऋतु रंग  में दिखी रंगों की बहार


ऋतु रंग  में दिखी रंगों की बहार

स्थानीय सिटी पैलेस म्यूजियम में गुरूवार को सात दिवसीय चित्र प्रदर्शनी 'ऋतु रंग - कलर्स ऑफ द सीजन’ का उद्घाटन महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने किया।

 
ऋतु रंग  में दिखी रंगों की बहार

स्थानीय सिटी पैलेस म्यूजियम में गुरूवार को सात दिवसीय चित्र प्रदर्शनी ‘ऋतु रंग – कलर्स ऑफ द सीजन’  का उद्घाटन महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने किया।

कार्तिक पूर्णिमा के शुभ उपलक्ष में कला को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित इस प्रदर्शनी में नई दिल्ली की चित्रकार राधिका सुराणा द्वारा बनाए गए चित्रों की श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है। चित्र प्रदर्शनी में कृष्ण, बसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शिशिर ऋतु को विभिन्न रंगों में दर्शाते हुए 25 चित्र प्रदर्शित किए गए है।

ऋतु रंग  में दिखी रंगों की बहार

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि 6 नवंबर से 12 नवंबर तक आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी यहां सिटी पैलेस स्थित गणेश चौक स्थित छोटा दरीखाना में चित्रकार राधिका सुराणा द्वारा बनाए गए विभिन्न चित्र देखे जा सकेंगे।

प्रदर्शनी को आमजन के लिए शुक्रवार से प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक नि:शुल्क रखा जाएगा। इस प्रदर्शनी में कलाप्रेमियों का प्रवेश जगदीश मंदिर मार्ग से सिटी पैलेस के बड़ी पोल से होगा। प्रदर्शनी का समापन 12 नवंबर को होगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags