2400 से अधिक ड्रेस नगर निगम क्लाॅथ बैंक में भेंट

क्लब अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि देश के बच्चे भारत के भविष्य के निर्माता है।  दीपावली के समय भी ऐसे अनेक निर्धन बच्चें है जिनके पास तन को ढंकने के लिये वस्त्र तक नहीं है। ऐसे बच्चों के लिये रोटरी क्लब पन्ना के इन्टरेक्ट क्लब, सैन्ट जेवियर सैकण्डरी स्कूल के बच्चों ने पहल करते हुए उक्त नेक कार्य किया। 
 | 
रोटरी क्लब पन्ना के इन्टरेक्ट क्लब, सैन्ट जेवियर सैकण्डरी स्कूल के बच्चों ने पहल करते हुए उक्त नेक कार्य किया। 

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना ने आज एक समारोह में पंचवटी स्थित नगर निगम के क्लाॅथ बैंक में जरूरतमंदों के लिये प्रोजेक्ट ईन्चार्ज शैल सिंह व मेनेजर लता को 2400 से ज्यादा ड्रेस भेट की गई।

क्लब अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि देश के बच्चे भारत के भविष्य के निर्माता है।  दीपावली के समय भी ऐसे अनेक निर्धन बच्चें है जिनके पास तन को ढंकने के लिये वस्त्र तक नहीं है। ऐसे बच्चों के लिये रोटरी क्लब पन्ना के इन्टरेक्ट क्लब, सैन्ट जेवियर सैकण्डरी स्कूल के बच्चों ने पहल करते हुए उक्त नेक कार्य किया। 

उन्होंने बताया कि सेन्ट जेवियर सैकण्डरी स्कूल की प्रींसिपल श्रीमती शुभांगी वरनगांवकर तथा इन्टरेक्ट क्लब के अध्यक्ष स्वराज बारबर व सचिव निदा शब्बर के नेतृत्व में 15 दिन से अभियान चला कर 2400 से ज्यादा ड्रेस एकत्रित की गई, स्कूल बच्चे पेरेन्टस व अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता मिली।

कार्यक्रम में रोटरी पन्ना के अध्यक्ष अशोक पालीवाल, भानूप्रताप सिंह धायभाई, राकेश सेन, फातिमा शब्बीर, राजेन्द्र कुमावत तथा सैन्ट जेवियर की डायरेक्टर तरंग यादव व स्टाफ मेम्बर के साथ इन्टरेक्ट क्लब के 50 बच्चें उपस्थित थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News