उदयपुर के कैडेट ने तटरक्षक जहाज में ओवरसीज डिप्लॉयमेंट में लिया भाग

औमान, बहरीन और दुबई का किया दौरा

 | 
Cadet

उदयपुर 7 मार्च 2025। उदयपुर ग्रुप हेडक्वार्टर की 1 राज नौसेना यूनिट के कैडेट कैप्टन आयुष तिवारी ने हाल ही में आयोजित ओवरसीज डिप्लॉयमेंट कैम्प में भाग लिया। इस कैंप के दौरान, भारतीय कोस्ट गार्ड शिप ने ओमान, बहरीन और यूएई का दौरा किया, जो कि दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

कमांडर शकील अहमद ने बताया कि यह कैंप एनसीसी नेवी के कैडेट्स और कोस्ट गार्ड के जवानों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर था। इस डिप्लॉयमेंट में देश के 17 निदेशालयों में से 15 कैडेटस का चयन हुआ था। जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा कार्यों का गहरा अनुभव प्राप्त हुआ। इस दौरे ने नौसेना और कोस्ट गार्ड के रिश्तों को मजबूत करने में मदद की और भारतीय समुद्री सीमा सुरक्षा को लेकर वैश्विक सहयोग को भी बढ़ावा दिया।

कैडेट कैप्टन आयुष तिवारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह यात्रा उनके लिए अत्यधिक प्रेरणादायक रही, जिसमें उन्होंने ओमान, बहरीन और यूएई के समुद्री क्षेत्रों में कोस्ट गार्ड के कार्यों को बारीकी से देखा और सीखा। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उन्हें अपनी सेवा में और अधिक दक्ष और अनुभवी बनाएगा। यह दौरा भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड की पेशेवर क्षमता को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News