ट्रस्ट के सहयोग से सेटेलाइट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन पाइपलाइन
श्री गमेरलाल पूंजीबाई वेलावत चेरिटेबल ट्रस्ट
| May 25, 2021, 21:01 IST
जिला कलक्टर चेतन देवड़ा को एक लाख 83 हजार 18 रूपये का चेक सौंपा गया
उदयपुर, 25 मई 2021। सेटेलाइट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन पाइपलाइन इंस्टॉलेशन कार्य के लिए श्री गमेरलाल पूंजीबाई वेलावत चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को जिला कलक्टर चेतन देवड़ा को एक लाख 83 हजार 18 रूपये का चेक सौंपा गया।
ट्रस्ट की ओर से सेटेलाइट हॉस्पिटल हिरणमगरी में ऑक्सीजन पाइपलाइन इंस्टॉलेशन कार्य करवाया गया है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शांतिलाल जैन, विजयलाल जैन, दिनेश जैन, कमलेश जैन उपस्थित थे।
शांतिलाल जैन ने बताया कि सेटेलाइट हॉस्पिटल हिरणमगरी में ऑक्सीजन पाइपलाइन इंस्टॉल होने से 15 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई हो सकेगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
