पेसिफिक के छात्र ने बनाया पहला "कॉलेज सोंग"
फोटो- निखिल ( बीच में ) अपने दोस्तों के साथ अक्सर गीतकार अपने गीतों को किसी न किसी को समर्पित करते है, कभी अपने किसी प्रिय को, कभी देश को या कभी प्रकृति को, पर उदयपुर के युवा गीतकार निखिल ओमप्रकाश ने अपना गीत, अपने कॉलेज को समर्पित किया है और भारत का पहला कालेज […]
फोटो- निखिल ( बीच में ) अपने दोस्तों के साथ
अक्सर गीतकार अपने गीतों को किसी न किसी को समर्पित करते है, कभी अपने किसी प्रिय को, कभी देश को या कभी प्रकृति को, पर उदयपुर के युवा गीतकार निखिल ओमप्रकाश ने अपना गीत, अपने कॉलेज को समर्पित किया है और भारत का पहला कालेज सोंग तैयार किया है ।
पेसिफिक इंस्टीट्युट ऑफ़ टेक्नीकल इंस्टीट्युट के 7th – सेमेस्टर के छात्र निखिल ने इस गाने का नाम पेसिफिक सोंग रखा है, और कल शुक्रवार को होने वाले टेक्नीट्यूङ- 2012 के आखिरी दिन वह यह गीत अपने कॉलेज के सामने पेश करेगा। निखिल का दावा है की यह भारत का पहला कॉलेज सोंग होगा ।
निखिल ने बताया कि उसे करीब 7 महीने लगे इस गाने को कंपोज़ करने में, निखिल ने कहा “शुरुआत में मुझे फाइनेंसियल प्रोब्लेम्स भी आई, कई बार गाने को बोल को फिर से लिखा गया, गाने को तैयार करने के लिए सही स्टूडियो का चयन भी बहुत मुश्किल था” । चर्चित गाना “कोलावेरी डी” निखिल के कॉलेज सोंग की प्रेरणा बना और अपने साथी राज नायर और चेतन्य भट के साथ मिल कर उसने पेसिफिक सोंग को बनाया।
निखिल ने गाने के बोल नहीं बताये पर ये उम्मीद की है कि सबको उसका यह गीत बहुत पसंद आएगा । निखिल के साथ राज नायर, तथा इस गाने का निर्देशन चेतन्य भट ने किया है, निखिल कल होने वाले पेसिफिक इंस्टीट्युट ऑफ़ टेक्नीकल इंस्टीट्युट के टेक्नीट्यूङ-2012 के कार्यक्रम जो कि मोहनलाल सुखाडिया विश्वविधालय के सभागार आयोजित होगा वह इस गाने को पेसिफिक यूनिवर्सिटी को समर्पित करेगा ।
