पद्मावती फिल्म के विरोध में एकलिंग जी तक पद यात्रा

उदयपुर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन एवं राजनेतिक संगठनों की ओर से गुरूवार को पद्मावति फिल्म के विरोध व पद्मिनी के सम्मान में मेवाड़ के आराध्य देव एकलिंग जी तक पद यात्रा की जायेगी। जानकारी देते हुए संयोजक किशोर से सिंह शेखावत ने बतया कि सभी कार्यकर्ता प्रातः 08 बजे बोहरा गणेश जी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ की जायेगी।

 | 

उल्लेखनीय है कि निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। पांच दिन पूर्व चित्तौरगढ़ जिले में भी राजपूत समाज के करणी सेना, विभिन्न समुदायों और हिन्दू संगठन विरोध जता चुके है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News