वन्यजीव संरक्षण के लिए की गई भारत यात्रा से लौटे पदम सिंह
सेव फारेस्ट, सेव लेपर्ड, सेव स्नेक, वन्यजीव सरक्षण भारत यात्रा को पूरी करके रेस्क्यू किंग पदम सिंह राठौड़ और जमनादास वापस उदयपुर आ गए। ये पूरी यात्रा मोटरसाइकिल से पूरी की गई। इस दौरान पदम सिंह ने बताया कि वे गुजरात, महाराष्ट
सेव फारेस्ट, सेव लेपर्ड, सेव स्नेक, वन्यजीव सरक्षण भारत यात्रा को पूरी करके रेस्क्यू किंग पदम सिंह राठौड़ और जमनादास वापस उदयपुर आ गए। ये पूरी यात्रा मोटरसाइकिल से पूरी की गई। इस दौरान पदम सिंह ने बताया कि वे गुजरात, महाराष्ट्र, गोआ, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश में वहां के वन्यजीव और पर्यावरण पर कार्य कर रही कई संस्थाओ से मिले उनके कार्य को जाना।
इस दौरान महराष्ट्र के जुन्नर में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर के अजय देशमुख से मिले और लेपर्ड रेस्क्यू की बारीकियों को समझा और अत्याधुनिक उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस तरह अब उनकी ngo अब उदयपुर में तेंदुवा सरक्षण के लिए नई जानकारियां गाँव वालों को उपलब्ध करवायेगी
गौरतलब है कि ये उनकी तीसरी वन्यजीव सरक्षण यात्रा थी। पूर्व में भी दो बार वे इस तरह की सरक्षण यात्रा का सफलता पूर्वक आयोजन कर चुके है। उदयपुर आने पर पर्यावरण प्रेमी अशोक जैन, तुषार मेहता, सुरेश सालवी, प्रवीण सिंह, गुंजन पंचोली, प्रशांत जैन, पंकज जैन, कान सिंह, अजय कुमावत और स्थानीय लोगो ने फतहसागर पाल पर उनका भव्य स्वागत किया।