हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, कृषि मंत्री ने दिए ये निर्देश

 | 
हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, कृषि मंत्री ने दिए ये निर्देश 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा में एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान की सरकारी खरीद को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मंडियों में किसानों के लिए पर्याप्त एवं सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कृषि विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि गेट पास जारी होने से लेकर तुलाई और बिक्री के बाद सीधे बैंक खाते में भुगतान तक पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होनी चाहिए। धान की खरीद 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकृत और सत्यापित आंकड़ों के आधार पर होगी। 

किसानों का जियोफेंसिंग से सत्यापन कर गेट पास जारी किए जाएंगे। वहीं, रबी सीजन के लिए यूरिया-डीएपी का अग्रिम भंडारण और प्रमाणित बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News