हरियाणा की 249 मंडियों में होगी धान की खरीद, तीन हजार कर्मचारी संभालेंगे व्यवस्था
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में खरीफ-2026 में धान सहित अन्य फसलों की खरीद के लिए मंडियों में करीब तीन हजार कर्मचारी तैनात होंगे। मंडियों और खरीद केंद्रों पर एक-एक डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात होगा। साथ ही हरेक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर एक-एक संचालक और चौकीदार भी तैनात होगा।
हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड ने सभी 249 खरीद केंद्रों और मंडियों में धान व अन्य फसलों की खरीद के दौरान गेटपास के लिए 1300 CSC संचालकों की मदद ली जाएगी। यह CSC संचालक लैपटॉप के साथ काम में मदद करेंगे। साथ ही 1100 डाटा एंट्री ऑपरेटर लगेंगे। गेट खोलने व अन्य कार्यों में सहयोग के लिए करीब 600 चौकीदार तैनात होंगे। Haryana News
अभी तक मुख्य 97 बड़ी व 37 छोटी मंडियां और 115 खरीद केंद्र तय किए हैं। जिलों में मांग और आवश्यकतानुसार जिला उपायुक्त खरीद केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी कर सकेंगे। अभी इनकी करीब 20 तक संख्या में बढ़ाई जा सकती है।
फिंगर स्कैनिंग पीओपस और आइरिस स्कैन मशीन लगेंगी
हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अधिवक्ता वेदपाल ने बताया कि 819 CCTV कैमरे लगेंगे। मंडियों में इस बार किसानों के लिए 2281 फिंगर स्कैनिंग पीओपस मशीन और 457 आइरिस स्कैन मशीन भी लगेंगी। आइरिस स्कैन मशीन की मदद से लोगों की आंख के रंगीन हिस्से यानी आइरिस (पुतली के चारों ओर का भाग) की तस्वीर लेकर पहचान होगी। Haryana News
खाद्य आपूर्ति, हैफेड व वेयर हाउस को जिलों की मंडियां अलॉट
खाद्य आपूर्ति विभाग ने खरीफ में धान कॉमन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2441 रुपये और ग्रेड ए के लिए 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले वर्ष से MSP में 72 रुपये की बढ़ोतरी की है। खाद्य आपूर्ति विभाग, वेयर हाउस और हैफेड सप्ताह में छह दिन खरीद करेगा। सभी जिलों में खरीद एजेंसियों को खरीद केंद्र और मंडियों का बंटवारा कर दिया है। Haryana News
खरीफ सीजन के लिए बनाई मंडियां-खरीद केंद्र
धान: 249
बाजरा: 84
मूंग: 38
अरहर: 22
उड़द काले: 10
मूंगफली: 7
तिल: 27
ज्वार: 22
सोयाबीन: 7