पद्मभूषण जगत एस. मेहता का निधन
पूर्व विदेश सचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने व्यक्तित्व पद्मभूषण जगत एस. मेहता का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 8 मार्च को सुबह उदयपुर में किया जाएगा।
पूर्व विदेश सचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने व्यक्तित्व पद्मभूषण जगत एस. मेहता का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 8 मार्च को सुबह उदयपुर में किया जाएगा।
जीवन परिचय
17 जुलाई 1922 को उदयपुर में जन्मे एस. मेहता 1947 से 1980 तक भारतीय विदेश सेवा में विदेश सचिव (1976-79) सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी।
उन्होंने कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का सम्पादन भी किया एंव कई महत्वपूर्ण जर्नल्स भी लिखे। मेहता ने सेवा मंदिर के अध्यक्ष एवं विद्याभवन सोसायटी के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों का भी लम्बे समय तक दायित्व निभाया।
वे वर्तमान में उदयपुर में कई स्वैच्छिक संगठनों से जुडे हुए थे। मेहता को 2002 में पद्मभूषण से नवाजा गया।
उन्होंने यूएसए, यूके, मलेशिया, भारत, जापान,दक्षिण कोरिया एवं कनाडा के कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिये और कई सेमीनार व कार्यशालाओं में भाग लिया। उन्होंने उदयपुर की झीलों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने एवं झील सुरक्षा प्राधिकरण के गठन में भी अहम भूमिका निभाई।
मेहता अपने पीछे एक पुत्री विजया तथा तीन पुत्रों विक्रम मेहता, अजय मेहता व उदय मेहता सहित भरा-पूरा परिवार छोड गए।
