पद्मश्री देवीलाल सामर नाट्य समारोह 25 फरवरी से
कलाओं की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था भारतीय लोक कला मण्डल के संस्थापक पद्म श्री देवीलाल सामर की स्मृति में वार्षिक नाट्य समारोह 25 फरवरी से 1मार्च तक आयोजित होगा।
lok kala mandal, udaipur
कलाओं की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था भारतीय लोक कला मण्डल के संस्थापक पद्म श्री देवीलाल सामर की स्मृति में वार्षिक नाट्य समारोह 25 फरवरी से 1मार्च तक आयोजित होगा।
संस्था के सहायक निदेशक गोवर्धन सामर व मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से निरंतर दि परफॉर्मेंस संस्था के सहयोग से यह नाट्य समारोह आयोजित हो रहा है। इस वर्ष 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर लोकानुरंजन मेले के पश्चात 25 फरवरी से 1 मार्च तक (5 दिवसीय) आयोजन में विभिन्न नाट्य दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। श्री सामर ने बताया कि सभी तरह की कलाओं को प्रोत्साहित, प्रचारित-प्रसारित एवं अधिक से अधिक जन मानस तक पहुंचाने की दृष्टि से इस नाट्य समारोह में प्रवेशः पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
