पद्मावती फिल्म विवाद: इतिहास से छेडछाड की तो भुगतेंगे नतीजे

पद्मावती फिल्म विवाद: इतिहास से छेडछाड की तो भुगतेंगे नतीजे

त्याग बलिदान के लिए इतिहास में अमर महारानी पद्मिनी को लेकर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड मरोड कर परोसने को समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। पद्मावती फिल्म के रिलीज के बारे  में कहा कि राजपूत समाज कानुन का सहारा लेगा और जरूरत पडी तो समाज आरपार की लडाई को भी तैयार है। उन्हेोने कहा कि फिल्म प्रसारण में अभी एक माह शेष है यदि विवादित दृश्य नहीं हटाये गये तो इसका प्रसारण देश में कही भी नहीं करने दिया जायेगा।

यह बात शुक्रवार को श्री राजपूत करणी सेना के प्रधान संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने उदयपुर प्रवास के दौरान तितरडी के अम्बामाता मंदिर में समाजजन, सामाजिक संगठनों एवं युवा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। तहजीब, संस्कारित और पहनावे से पहचान बनाने वाले राजपूत समाज में अनुशासन कूट- कूट कर भरा हुआ है और जिस दिन यह अनुशासन फेल हो जायेगा वह दिन बहुत भारी होगा। अब समय सिर कटवाने का नही बल्कि वर्तमान में प्रजातंत्र में जितने सिर होंगे उसकी तूती उतनी ही बोलेगी  उन्होने कहा कि मेवाड का इतिहास गौरवशाली  है। यहा कई रण बांकुरे हुए है इस गौरवशाली इतिहास के साथ की जा रही छेडछाड को बर्दाश्त नही किया जायेगा।

पद्मावती फिल्म विवाद: इतिहास से छेडछाड की तो भुगतेंगे नतीजे

उल्लेखनीय है की आज  निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की रिलीज को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से चित्तौड़गढ़ बंद का आह्वान किया गया। बस स्टैंड, मीरा मार्केट, रेलवे स्टेशन कलेक्ट्रेट के बाहर, सुभाष चौक, नेहरू बाजार, पुराना बाजार, मिठाई मार्केट, गांधी चौक व गोल प्याऊ में बंद का मिला-जुला असर दिखा। शहर के निजी स्कूल-कॉलेज बंद रहे। गुजरात के गांधी नगर में भी पदमावती फिल्म को लेकर रैली की जा रही है।

पद्मावती फिल्म विवाद: इतिहास से छेडछाड की तो भुगतेंगे नतीजे

प्रदेश महासचिव जितेन्द्र सिंह कारंगा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह ताल, डॉ जय सिंह जोधा, सम्भाग महासचिव भूपेन्द्र सिंह भीमडियास, देवेन्द्र सिंह फलीचडा, कुन्दन सिंह कच्छेर, गोटु- बाठेडा, गोपाल सिंह तितरडी, डाॅ. घनश्याम सिंह भीण्डर, परमवीर सिंह डुलावत, प्रेम सिंह सिसोदिया, विरेन्द्र सिंह तितरडी, डाॅ. दिलीप सिंह चैहान ने भी विचार व्यक्त किये । गुजरात के गांधी नगर में होने वाली रेली पदमावती फिल्म को लेकर की जा रही है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags