चित्रकार घूमेंगे रणकपुर-कुम्भलगढ़, जानेंगे प्राचीनकला
द आर्ट पिवोट द्वारा बड़ी स्थित हिल गार्डन रिट्रिट में आयोजित भारत के वर्ल्ड माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत फेस टू फेस इण्डिया 2018 नामक अन्तर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में अपनी कल्पनाओं को के
द आर्ट पिवोट द्वारा बड़ी स्थित हिल गार्डन रिट्रिट में आयोजित भारत के वर्ल्ड माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत फेस टू फेस इण्डिया 2018 नामक अन्तर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में अपनी कल्पनाओं को केनवास पर उकेरने एकत्रित हुए चितेरे गुरूवार को रणकपुर एंव कुंभलगढ़ का भ्रमण कर वहां की प्राचीनकला को निकटता से देखेंगे।
सुशील निम्बार्क ने बताया कि सभी 51 कलाकारों को 24 मई को उदयपुर के आस पास हेरिटेज को दिखाने के उद्देश्य से रणकपुर मंदिर और कुम्भलगढ़ ले जाया जायेगा। रणकपुर से जहाँ सभी विदेशी कलाकार भारतीय सांस्कृतिक विरासत के अहम अंग प्राचीनतम मूर्तिकला की खूबियों से रूबरू होंगे तथा अपने अपने देशो में भारत के मंदिरों के स्थापत्य महत्व को विस्तार देते हुए उस कला को केनवास पर उतारेंगे।
वही कुंभलगढ़ से महाराणा प्रताप ओर राजपुताना के शौर्य बलिदान ओर वीरता की गाथाओ से रूबरू होंगे और हमारे ऐतिहासिक विरासत को पहचानेगे। आर्ट पिवोट इसी दिशा में कार्य को गति दे रहा है।
