उद्योग जागरूकता व प्रोत्साहन पर चित्रकला, निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित

 | 
विद्यार्थियों में ब्रांड एमएसएमई एवं उद्योगों की जागरुकता और प्रोत्साहन हेतु एमएसएमई विकास संस्थान की ओर से चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

उदयपुर। विद्यार्थियों में ब्रांड एमएसएमई एवं उद्योगों की जागरुकता और प्रोत्साहन हेतु एमएसएमई विकास संस्थान की ओर से चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फोर्टी शाखाओं के को- चेयरमैन प्रवीण सुथार ने बताया कि मादड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में उदयपुर मावली सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों ने हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम में कमेटी मेम्बर्स के रूप में एमएसएमई के असिस्टेंट संजय मीणा, जिला उद्योग केंद्र की जीएम अरुणा शर्मा और फोर्टी शाखाओं के को- चेयरमैन प्रवीण सुथार ने निबंध व चित्रकला के प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय विजेताओं का चयन किया।

एमएसएमई की असिस्टेंट डायरेक्टर अनिला चोरडिया ने बताया कि विजेता रहे बच्चो को आगामी मार्च महीने में उदयपुर में आयोजित उद्योग समागम में नकद 10 हजार, साढ़े 7 हजार ओर 5 हजार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता का मूल्यांकन तारकेश्वरी व्यास ओर चित्रकला प्रतियोगिता का मूल्यांकन वंदना जैन ने किया।

कार्यक्रम में मादड़ी वार्ड 41 पार्षद कमलेश मेहता, उद्यमी राजीव बेलानी, समाजसेवी अरुण सुथार, लोकेश पालीवाल, नेहा जैन ओर विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश मेनारिया उपस्थित रहे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News