पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था ने आयोजित की आम सभा
उदयपुर में 17 मार्च 2019 रविवार को पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा समाज के प्राँगण सेक्टर 9 में पालीवाल ब्राह्मण समाज के सदस्यों की आम सभा आयोजित की गई।

उदयपुर में 17 मार्च 2019 रविवार को पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा समाज के प्राँगण सेक्टर 9 में पालीवाल ब्राह्मण समाज के सदस्यों की आम सभा आयोजित की गई। आम सभा का संचालन योजना मंत्री हेमंत पालीवाल ने किया।
आम सभा में कार्यकारिणी ने अपने द्वारा किये गए विभिन्न रचनात्मक कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया, साथ ही कार्यकारी महामंत्री जसवंत पालीवाल ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा और हाल ही में समाज द्वारा सम्पन्न करवाए गए सामूहिक विवाह के आय व्यय का ब्यौरा भी संस्था के उपाध्यक्ष मनोहर लाला बागोरा ने प्रस्तुत किया। विशेष रूप से आहूत इस बैठक में आम सहमति से विचार विमर्श कर के समाज संस्था के संविधान में संशोधन किया गया जिसमें पूर्व निर्धारित संविधान के समस्त बिंदुओं पर चर्चा करके अहम् बदलाव किया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
बैठक की अध्यक्षता,समाज संस्था के अध्यक्ष डॉ . भँवर हीरावत ने की एवम संचालन योजना मंत्री हेमन्त पालीवाल ने किया , साथ में कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी हेमंत पालीवाल, जसवंत पालीवाल, मनोहर लाल बागोरा, महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता पुरोहित, युवा अध्यक्ष शैलेन्द्र पालीवाल एवम महिला प्रकोष्ठ मंत्री श्रीमती मुन्नी बागोरा सहित समाज के विशिष्ट जन उपस्थित थे।