पल्लव, चयन, मुदित बाबेल चेम्पियन
चेस इन लेकसिटी व चेसमेन चेस एकेडमी की मेजबानी में जिला स्तरीय ओपन अण्डर 11, 15

चेस इन लेकसिटी व चेसमेन चेस एकेडमी की मेजबानी में जिला स्तरीय ओपन अण्डर 11, 15 व 19 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में पल्लव चैधरी, चयन दुरेजा, मुदित बाबेल चेम्पियन रहे।
प्रशिक्षक व आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 75 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि तेज सिंह बाबेल, सुधाकर थे व कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन प्रमुख ऋषि सालवी द्वारा की गई।
मुख्य निर्णायक निलेश कुमावत के अनुसार परिणाम इस प्रकार रहे – अण्डर 11 बालक वर्ग – पल्लव चैधरी, धु्रव दक, दिव्यांशु बाबेल, राहुल शर्मा, अहमद आकीब, देवांश चेचाणी, प्रभव माहेश्वरी क्रमशः प्रथम से सातवे स्थान पर रहे । अण्डर 11 बालिका वर्ग – अनिशा जैन, सृष्टि सिंघल, अक्षिता जैन, स्मृद्धि जैन, क्रमशः प्रथम से चैथे स्थान पर रहे । अण्डर 15 बालक वर्ग- चयन दुरेजा, कपिल दाधीच, युगांश शुक्ला, मंथन चित्तोडा, ओजस शुक्ला क्रमशः प्रथम से पांचवे स्थान पर रहे । अण्डर 15 बालिका वर्ग:- दिशा सिसोदिया, मिनल गुप्ता क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे । अण्डर 19 बालक वर्ग – मुदित बाबेल, चन्द्रजीत सिंह, गोकुल जी पिल्लई, विभव पामेचा, योगेश हिंगड क्रमशः प्रथम से पांचवे स्थान पर रहे । अण्डर 19 बालिका वर्ग:- अर्पिता जैन, मोनिका साहू, अदिति भारद्वाज , पारूल पोरवाल क्रमशः प्रथम से चौथे स्थान पर रहे।
सभी विजेता खिलाडियों को अतिथि द्वारा मुख्य पुरस्कार व प्रमाण पत्र व शेष शातिरों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये ।
प्रतियोगिता के आधार पर आगामी सप्ताह में होने वाली राज्य स्तरीय अण्डर 15 आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में जिले का मोर्चा सम्भालेंगे। प्रतियोगिता 24 मार्च से लेकसिटी में आयोजित होगी।