मिस ईवा बनी पल्ल्वी बड़जात्या एवं मिसेज करवाचौथ डॉ. रेखा जैन बनी
अनुपम महिला क्लब द्वारा फिल्ड क्लब में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय ईवा मेला के तीसरे दिन आज मिस ईवा एवं मिसेज करवाचौथ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मिस ईवा पल्लवी बड़जात्या तथा मिसेज करवाचौथ डॉॅ. रेखा जैन चुनी गई। इसके अलावा मिस ईवा रनर अप दीपिका राठौड़ तथा मिसेज करवा चौथ रनर अप […]
अनुपम महिला क्लब द्वारा फिल्ड क्लब में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय ईवा मेला के तीसरे दिन आज मिस ईवा एवं मिसेज करवाचौथ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मिस ईवा पल्लवी बड़जात्या तथा मिसेज करवाचौथ डॉॅ. रेखा जैन चुनी गई। इसके अलावा मिस ईवा रनर अप दीपिका राठौड़ तथा मिसेज करवा चौथ रनर अप रेशमा सोनी चुनी गयी।
तीन दिन में मेले में महिलाओं ने मुख्य रूप से कुर्तीज, पार्टीवियर सूट्स एवं डिजायनर सूट पर खरीददारी का जोर रहा। मेले में तीनों दिन में कुल मिलाकर 64.80 लाख रूपये की बिक्री हुई।
मेले के अंतिम दिन महिलाओं सहित युवतियों की जबरदस्त भीड़ रही। मिस ईवा एंव मिसेज करवाचौथ में प्रतियोगिता में तीन-तीन राउण्ड आयोजित किये गये जिसमे टेलेन्ट एवं प्रश्नोत्तर राउण्ड सहित तीन राउण्ड से गुजर कर फाईनल में पंहुचे। जहाँ उनमे मिस ईवा एंव मिसेज करवाचौथ विजेता का चयन किया गया। दोनों प्रतियोगिता में 9-9 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. सीमासिंह एवं उषा सिंघवी थी। विजेताओं को ताज पहनाकर पुरूस्कृत किया गया। मेले में क्लब की ओर से अध्यक्ष शीला तलेसरा, उपाध्यक्ष नीना सिंघवी, पिंकी माण्डावत,कविता बड़जात्या,प्रेमा दोशी, सुजाता बागरेचा, अनिता नाहर, नंदिता चौकसी,सुरजीत छाबड़ा सहित अनेक सदस्याओं का सहयोग रहा। मेले में महिलाओं ने दीपावली के अवसर पर काम आने वाले घरेलू उत्पादों को खरीदने पर ध्यान दिया। अंत मे मेले के रेफल टिकिट का ड्रा निकाला गया।

