नशामुक्ति एवं कैंसर जागरूकता रैली निकाली
इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा ब्रह्मकुमारिज़ ईश्वरीय वि.वि. की स्थानीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः मोहता पार्क से नशामुक्ति एवं कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई।

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा ब्रह्मकुमारिज़ ईश्वरीय वि.वि. की स्थानीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः मोहता पार्क से नशामुक्ति एवं कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई।
क्लब अध्यक्ष रेखा भाणावत ने बताया कि क्लब की ओर से सूचना केन्द्र में सभी प्रतिभागियों को ड्रायफ्रूट वितरीत किये गये। बीच राह में सभी महिलाओं ने कैंसर से बचाव एंव जगारूकता तथा भारत को नशामुक्त बनाने के नारे लगाये।
इस अवसर पर पुष्पा कोठारी, उर्वशी सिंघवी, शकुन्तला धाकड़, निर्मला सोनी, सीता पारीख, रानी भानावत, पंकज मट्ठा, मंजू मोदी, कांता जोधावत सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।